नोएडा की इमारत में EV बैटरी बनी मौत की वजह? दो की दर्दनाक मौत
सर्च न्यूज: सच के साथ:
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि धुएं के कारण गंभीर रूप से प्रभावित एक महिला और एक पुरुष को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामले में भवन मालिक/लीजधारक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की असली वजह का पता विस्तृत फोरेंसिक जांच के बाद ही चलेगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इमारत में अनिवार्य अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और कहीं लापरवाही तो इस हादसे की वजह नहीं बनी।
इस घटना ने रिहायशी इमारतों में इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरियों की सुरक्षित चार्जिंग और फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बैटरियों की चार्जिंग निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार न की जाए तो ऐसी घटनाएं बड़े हादसों में बदल सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि EV बैटरियों की चार्जिंग केवल सुरक्षित और मानक सुविधाओं वाले स्थानों पर ही करें।
