September 5, 2026

Strait of Hormuz:होर्मुज से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कमर्शियल जहाज पर ईरान के हमले में मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, 10 भारतीयों को सुरक्षित बचाया गया

Screenshot_20260715_142308_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ:होर्मुज स्ट्रेट में साइप्रस के झंडे वाले कमर्शियल जहाज पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में भारतीय नाविक हेरंब करमरकर की दुखद मौत हो गई है। ओमान तट के पास से गुजर रहे मर्चेंट जहाज ‘जीएफएस गैलेक्सी’ (GFS Galaxy) को ईरानी सेना ने निशाना बनाया, जिसमें सवार पुणे निवासी मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर गंभीर रूप से हताहत हुए। हमले के वक्त जहाज पर कई अन्य भारतीय नागरिक भी मौजूद थे, जिनमें से 10 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इस भीषण हादसे से कुछ ही समय पहले हेरंब ने अपने परिवार को व्हाट्सएप पर एक आखिरी संदेश भेजा था। उन्होंने अपने मैसेज में लिखा था कि उनके जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को सुरक्षित तरीके से पार कर लिया है। पुणे में रहने वाले उनके परिजनों के लिए यह संदेश उनकी आखिरी बातचीत साबित हुआ, जिसके कुछ ही पलों बाद ईरान की ओर से दागी गई क्रूज मिसाइलों ने जहाज को अपनी चपेट में ले लिया।इस घटना पर भारत सरकार ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने नई दिल्ली में तैनात ईरान के उप-राजदूत (Deputy Chief of Mission) को तलब कर इस हमले पर अपनी सख्त आपत्ति और तीव्र विरोध दर्ज कराया है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में वाणिज्यिक जहाजों और निर्दोष भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताते हुए ईरान से इन हमलों को तुरंत रोकने और इस क्षेत्र में तनाव कम करने की मांग की है

You may have missed