November 4, 2026

Minor Girl Allegedly Gang-Raped Inside Moving Sleeper Busचलती स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार |

IMG_20260831_155328

सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली: दिल्ली में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 4 अगस्त की रात की है, जब उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा अपने एक रिश्तेदार से मिलने नोएडा जा रही थी। भारी बारिश और अंधेरे के कारण वह रास्ते में भटक गई और परी चौक के पास फंस गई।

बताया गया है कि इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी। छात्रा ने मदद के लिए बस को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि ड्राइवर और कंडक्टर ने बस को नोएडा सेक्टर-63 जाने वाली बस बताकर उसे अंदर बैठा लिया। बस चलने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया और इसके बाद दोनों आरोपियों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। विरोध करने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, बस करीब 47 किलोमीटर की दूरी तय कर परी चौक से कश्मीरी गेट पहुंची। आरोप है कि देर रात दोनों ने छात्रा को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी।

मामले में दिल्ली पुलिस ने बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को तिमारपुर स्थित बस पार्किंग से पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने कथित वारदात में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त कर लिया है और उसका फोरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

You may have missed