MGM Hospital: मरीजों की मौत के बाद एमजीएम में सख्ती, आठ डॉक्टरों से मांगा गया जवाब
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में इलाज के दौरान दो मरीजों की मौत के बाद उठे लापरवाही के आरोपों को अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को हुई जांच के बाद कुल आठ डॉक्टरों को शोकॉज नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
वहीं, शिशु रोग विभाग में भी एक मरीज की मौत के बाद शिकायत सामने आई थी। जांच के दौरान दो डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल प्रबंधन ने दोनों को भी शोकॉज नोटिस जारी कर उनकी गैरहाजिरी और मामले में उनकी भूमिका को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।
एमजीएम प्रबंधन ने साफ किया है कि मरीजों के इलाज में किसी भी स्तर की लापरवाही और ड्यूटी में लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी डॉक्टरों के जवाब मिलने के बाद मामले की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
