November 6, 2026

Mayawati Breaks Silence on Health Rumours, Warns Party Workers Against Misinformation. मायावती ने स्वास्थ्य को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर जताई नाराजगी

Mayawati-1024x576

सर्च न्यूज: सच के साथ:बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने रविवार को अपने स्वास्थ्य को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर नाराजगी जताई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सावधान करते हुए कहा कि कुछ लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। मायावती ने स्पष्ट किया कि ऐसी खबरों पर बिना पुष्टि के विश्वास नहीं करना चाहिए।

मीडिया के सामने दिए गए बयान में मायावती ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और नेतृत्व से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने संकेत दिया कि बसपा को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं, जिनमें पार्टी को तीन सेक्टरों में बांटे जाने जैसी बातें भी शामिल हैं।

मायावती ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी से जुड़ी आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब पार्टी के नेतृत्व और संगठन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं।

बसपा सुप्रीमो के बयान के बाद उनके स्वास्थ्य और पार्टी की आंतरिक व्यवस्था को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश के तौर पर इसे देखा जा रहा है।