November 3, 2026

Lucknow Shock: 17-Year-Old Son Accused of Killing Mother, Calls Police After the Incident लखनऊ में 17 साल के बेटे पर मां की हत्या का आरोप, वारदात के बाद खुद पुलिस को किया फोन

IMG-20261002-WA0008

सर्च न्यूज: सच के साथ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 17 वर्षीय किशोर पर अपनी 42 वर्षीय मां की लोहे के रिंच से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद किशोर ने खुद पुलिस को फोन कर मां की हत्या की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोर अपनी मां के शव के पास बैठा मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किए गए लोहे के औजार को भी बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया गया है कि किशोर पिछले करीब चार महीने से परिवार से अलग किराए के कमरे में रह रहा था। गुरुवार रात करीब 8 बजे वह अपनी मां से मिलने घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कथित तौर पर उसने अपनी मां पर रिंच से हमला कर दिया।

परिजनों के अनुसार, किशोर पिछले 5-6 वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, पुलिस घटना के पीछे की पूरी वजह और परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

You may have missed