लेडी डॉन’ मिंटू की सनसनीखेज हत्या का खुलासा; पति और बेटे ने बेल्ट से पिटाई के बाद सूखे कुएं में फेंका था शव, 15 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार
‘जयपुर , 25 सितंबर : जयपुर की ‘लेडी डॉन’ सीमा चौधरी उर्फ मिंटू की हत्या के मामले का पुलिस ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया है. इस सनसनीखेज वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि मृतका के अपने पति और बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
कंबल में लपेटकर सूखे कुएं में फेंका शव : हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कंबल में लपेटा और ऑटो से ले जाकर एक सूखे कुएं में फेंक दिया था. जब रिश्तेदार या परिजन पूछते थे, तो वे झूठ बोल देते थे कि वह जेल में बंद है. यह पूरी घटना मुहाना थाना क्षेत्र की है, जहाँ 15 महीने बीत जाने के बाद पुलिस ने बुधवार को शव बरामद कर आरोपियों को धर दबोचा.
जयपुर में ‘लेडी डॉन’ मिंटू की हत्या का खुलासा हुआ है; पति और बेटे ने बेल्ट से प्रताड़ित करने और अवैध संबंध के शक में हत्या कर शव सूखे कुएं में फेंका था, जिसे 15 महीने बाद पुलिस ने बरामद कर लिया है.
