November 4, 2026

जमशेदपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के झाड़सुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में होगा बड़े स्तर पर रिमॉडलिंग का काम, 45 जोड़ी ट्रेनें रद्द

IMG-20260925-WA0023

जमशेदपुर,: चक्रधरपुर रेल मंडल के झाड़सुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में बड़े स्तर पर रिमॉडलिंग का काम किया जाएगा. दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने झाड़सुगुड़ा पैसेंजर यार्ड की रिमॉडलिंग करने की स्वीकृति दे दी है. आगामी 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक झाड़सुगुड़ा पैसेंजर यार्ड रिमॉडलिंग को लेकर एनआई (NI) वर्क के लिए ब्लॉक लिया जाएगा.

हावड़ा-मुंबई और हटिया-संभलपुर मार्ग होगा प्रभावित : इसे देखते हुए दपू रेलवे के परिचालन प्रबंधकों ने झाड़सुगुड़ा से होकर गुजरने वाली हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग, हटिया व संभलपुर मार्ग की 45 जोड़ी मेमू, एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है.

Remodeling का विस्तृत कार्यक्म : झाड़सुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रेलवे द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार रिमॉडलिंग का कार्य इस प्रकार होगा: प्री-एनआई कार्य: 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक (18 दिनों तक). एनआई कार्य: 15 दिसंबर को 10 घंटे का ब्लॉक (जिसमें 4 घंटे का सिग्नल ब्लॉक शामिल है).

अन्य कार्य: 16 से 17 दिसंबर तक का कार्य किया जाएगा.

चक्रधरपुर रेल मंडल के झाड़सुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रिमॉडलिंग के कारण 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक 45 जोड़ी मेमू, एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनें रद्द रहेंगी.

You may have missed