रांची: बीआईटी मेसरा के छात्रों ने खेती को बनाया आसान, सौर ऊर्जा से संचालित ‘किसान दोस्त’ उपकरण किया तैयार
रांची ,25 सितंबर : बीआईटी मेसरा की विभिन्न इकाइयों में लगातार नए-नए प्रयोग होते रहते हैं. कभी राकेट्री साइंस डिपार्टमेंट तो कभी फार्मेसी और मैकेनिकल में आविष्कार सामने आते हैं, लेकिन अबकी बार यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआईटी मेसरा के छात्रों ने किसानी को बेहद आसान बनाने की दिशा में एक शानदार नवाचार किया है. छात्रों ने मिलकर सौर ऊर्जा से चलने वाला ‘किसान दोस्त’ उपकरण तैयार किया है.
खेती होगी आसान, किफायती और पर्यावरण अनुकूल: यह नया उपकरण खेती-बारी को किसानों के लिए बेहद आसान, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बनाता है. छात्रों की इस अनूठी पहल से खेती-किसानी के क्षेत्र में आधुनिकता को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को काफी सुविधा होगी.
छात्रों ने सौर ऊर्जा से संचालित ‘किसान दोस्त’ उपकरण बनाया है, जो बिना ईंधन के चार कृषि कार्य करता है और खेती को आसान, किफायती व पर्यावरण अनुकूल बनाता है.
