November 4, 2026

वाराणसी / वडनगर: पीएम मोदी का बड़ा संदेश—’समाज के लिए काम करें, सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं’; वाराणसी से वडनगर जा रहे बाइकर्स से की खास बातचीत

IMG-20260925-WA0031

सर्च न्यूज: सच के साथ: वाराणसी, 25 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से वडनगर जा रहे सेवा यात्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हम महात्मा गांधी के जीवन की ओर देखते हैं, तो पाते हैं कि वे अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने और आजादी का आंदोलन चलाने के साथ-साथ एक बड़े सामाजिक सुधारक भी थे।

सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं, समाज सुधार के लिए करें काम : पीएम मोदी ने समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ काम करने पर जोर देते हुए कहा कि हमें समाज में निरंतर सुधार और सकारात्मक परिवर्तन के लिए काम करते रहना चाहिए, न कि केवल वोटबैंक की राजनीति के लिए।

क्या है बाइक रैली का उद्देश्य? : गौरतलब है कि दो बाइक रैलियों को 17 सितंबर को पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर रवाना किया गया था। इनमें से एक रैली उनके जन्मस्थान वडनगर से वाराणसी और दूसरी वाराणसी से वडनगर के लिए निकली है, जो आगामी 7 अक्टूबर को पूरी होंगी। ये रैलियां पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को चिह्नित करने के लिए निकाली जा रही हैं।

पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रहे बाइकर्स से संवाद करते हुए कहा कि हमें सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सुधार और भलाई के लिए काम करना चाहिए.

You may have missed