September 5, 2026

Kerala Public School,Jamshedpur: UNESCO ASPnet की मान्यता प्राप्त करने वाला झारखंड का पहला स्कूल बना केरला पब्लिक स्कूल कदमा

Screenshot_20260812_195658_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर। केरला पब्लिक स्कूल, कदमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्कूल को यूनेस्को एसोसिएटेड स्कूल्स नेटवर्क (UNESCO ASPnet) की सदस्यता/मान्यता प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि के साथ कदमा स्थित यह विद्यालय झारखंड का पहला UNESCO ASPnet स्कूल बनने का गौरव हासिल कर रहा है।UNESCO ASPnet दुनिया भर के ऐसे स्कूलों का नेटवर्क है, जो शांति, सतत विकास, वैश्विक नागरिकता, मानवाधिकार और सांस्कृतिक समझ जैसे मूल्यों को शिक्षा के माध्यम से बढ़ावा देते हैं। नेटवर्क से जुड़ने के बाद स्कूल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए सहयोग और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।

स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस उपलब्धि की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं, प्रबंधन के सदस्यों और अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस मान्यता को स्कूल के लिए ही नहीं, बल्कि जमशेदपुर और पूरे झारखंड के शिक्षा जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

You may have missed