September 4, 2026

DC East Singhbhum:आंगनबाड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, डीसी ने दिए समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

Screenshot_20260812_195723_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित महिला एवं बाल विकास योजनाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति और लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। महिला पर्यवेक्षिकाओं को पोषण ट्रैकर पर प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने, बच्चों की उपस्थिति और गर्म पका भोजन वितरण से संबंधित जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने को कहा गया। इसके अलावा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत कनेक्शन दुरुस्त करने और वर्षा जल संचयन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण तथा योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभागीय अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed