Potka: पोटका में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की पहल, मंत्री इरफान अंसारी को उद्घाटन का निमंत्रण
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर/रांची। पोटका विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल तेज हो गई है। पोटका के विधायक संजीव सरदार ने रांची स्थित मंत्रालय में झारखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात कर क्षेत्र में नई स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन के लिए उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। नई स्वास्थ्य सुविधाओं के शुरू होने से स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
