Karan Johar Announces Biopic on RN Kaol. करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले प्रमुख आरएन काओ पर फिल्म |
जौहर ने भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के संस्थापक प्रमुख रामेश्वर नाथ काओ यानी आरएन काओ के जीवन पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। यह फिल्म एक बायोग्राफिकल स्पाई थ्रिलर होगी, जिसमें आरएन काओ के जीवन और उनके खुफिया अभियानों से जुड़े पहलुओं को पर्दे पर दिखाया जाएगा।
आरएन काओ का नाम भारत की खुफिया व्यवस्था के इतिहास में महत्वपूर्ण माना जाता है। RAW की स्थापना 1968 में हुई थी और काओ इसके पहले प्रमुख बने थे। इससे पहले देश की बाहरी खुफिया जिम्मेदारियां इंटेलिजेंस ब्यूरो के पास थीं।
फिल्म की रिलीज डेट भी पहले ही तय कर दी गई है। करण जौहर के प्रोडक्शन की यह फिल्म 11 अगस्त 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की जानकारी दी गई है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर होगी कि फिल्म में आरएन काओ की भूमिका कौन निभाता है और उनकी कहानी को किस अंदाज में प्रस्तुत किया जाता है।
