November 4, 2026

IIT Bombay Apologises Over Earlier Statement on Sahil’s Death, Says Probe Is Still Ongoing. साहिल की मौत पर पुराने बयान से IIT बॉम्बे ने खींचे कदम, जांच पूरी होने से पहले टिप्पणी पर मांगी माफी

file_000000001e748211a7267acb97b9f8de

सर्च न्यूज: सच के साथ: आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल रविंद्र वाकोडे की मौत के मामले में अपने पहले जारी किए गए बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। संस्थान ने सोमवार, 21 सितंबर 2026 को जारी नए बयान में कहा कि घटना से पहले की परिस्थितियों और घटनाक्रम की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा अभी की जा रही है। ऐसे में जांच पूरी होने से पहले घटनाओं को लेकर किसी तरह का विवरण देना या उन्हें किसी रूप में पेश करना उचित नहीं था।

दरअसल, 19 सितंबर को आईआईटी बॉम्बे ने साहिल की मौत के बाद एक बयान जारी किया था। इसमें बताया गया था कि परीक्षा के दौरान साहिल मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पाए गए थे और उन्होंने परीक्षा का प्रश्नपत्र ChatGPT पर अपलोड कर जवाब लेने की कोशिश की थी। संस्थान ने यह भी कहा था कि उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी और मामले को लेकर उन्हें शिक्षक, फैकल्टी एडवाइजर तथा विभागाध्यक्ष ने समझाया था।

अब संस्थान ने अपने पहले बयान के उस हिस्से पर माफी मांगते हुए कहा है कि साहिल की मौत से जुड़ी परिस्थितियां अभी जांच के अधीन हैं और उचित जांच प्रक्रिया के जरिए तथ्यों के स्थापित होने से पहले घटनाओं को इस तरह पेश करना अनुचित था। यह नया बयान कैंपस में छात्रों के विरोध और मामले को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आया है।

इसी बीच आईआईटी बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला के खिलाफ भी कार्रवाई की है। संस्थान ने उन्हें डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स के पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है और कहा है कि आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। वहीं, संस्थान ने निदेशक प्रोफेसर शिरीष बी. केदारे के इस्तीफे से जुड़ी खबरों को भी खारिज करते हुए कहा है कि निदेशक ने इस्तीफा नहीं दिया है।

You may have missed