Over 1,200 Students Join Nimai Pathshala’s Special Spiritual Session in Jamshedpur. 1200 से ज्यादा विद्यार्थियों की मौजूदगी, जमशेदपुर में पहली बार हुआ निमाई पाठशाला का विशेष आध्यात्मिक सत्र
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर में पहली बार निमाई पाठशाला की ओर से विशेष आध्यात्मिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रेणुका पुंडरीक गोस्वामी ने विद्यार्थियों और युवाओं को हरिनाम संकीर्तन, आध्यात्मिकता और जीवन मूल्यों से जुड़े विषयों पर संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान सामूहिक नाम संकीर्तन भी हुआ। समापन पर आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया गया और विशेष योगदान के लिए अंकित रिंगसिया तथा कुणाल कुमार को सम्मानित किया गया। जमशेदपुर में इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी रही।
