DBMS Principal Wins Gold Medal जमशेदपुर की डीबीएमएस प्रिंसिपल ने ग्वालियर में जीता गोल्ड मेडल |
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के कदमा स्थित डीबीएमएस गर्ल्स हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका सी. कनगधारा ने ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के एनसीसी रिफ्रेशर कोर्स में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता है। यह उपलब्धि उन्होंने एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हासिल की।
कोर्स में व्यक्तित्व विकास, ड्रिल, मैप रीडिंग, उपदेशक कौशल, खेल-कूद, योग और आपदा प्रबंधन जैसे विषय शामिल थे। इसके अलावा अलग-अलग परिस्थितियों में एनसीसी की भूमिका और नेतृत्व क्षमता से जुड़े पहलुओं पर भी प्रशिक्षण दिया गया।
सी. कनगधारा डीबीएमएस गर्ल्स हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका होने के साथ 37 झारखंड बटालियन एनसीसी की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर भी हैं। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रशिक्षण में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीतना जमशेदपुर के लिए भी उल्लेखनीय उपलब्धि है।
