November 4, 2026

जमशेदपुर के मानगो में कार और बाइक की टक्कर, बीच सड़क पर हंगामा

file_00000000617c81f493d01c7634e9d603

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 15 में नेचर पार्क के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार और हीरो होंडा पैशन प्लस बाइक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब कार चालक सड़क पर अचानक टर्न ले रहा था, जिसके कारण बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा और दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बीच सड़क पर हुए इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया और स्थानीय लोगों के बीच काफी हंगामा देखने को मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को शांत कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से हताहत होने की खबर नहीं है। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी और गाड़ी बनवाने के खर्च को लेकर आपस में ही समझौता कर लिया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

You may have missed