November 4, 2026

झारखंड: सांसद विद्युत वरण महतो का प्रयास सफल: टाटानगर में 383.78 करोड़ से बनेगा वंदे भारत कोच डिपो, चार नए प्लेटफॉर्म का प्रस्ताव भी विचाराधीन”

file_0000000008c8820b8eb646266eb1142e

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो के निर्माण को रेलवे बोर्ड ने अंतिम मंजूरी दे दी है। यह बड़ी उपलब्धि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के निरंतर और अथक प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए रेल मंत्रालय और शीर्ष अधिकारियों से कई दौर की मुलाकातें की थीं। रेलवे बोर्ड के प्रोजेक्ट एंड डेवलपमेंट निदेशक सुमित कुमार ने इस संबंध में आधिकारिक स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है, जिसके बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में बुनियादी ढांचे के विकास को एक नई गति मिलेगी।इस मेगा प्रोजेक्ट के निर्माण पर कुल ₹383.78 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।

दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर मंडल द्वारा भेजे गए तकनीकी प्रस्ताव की गहन समीक्षा करने के बाद रेलवे बोर्ड ने इस बजट को हरी झंडी दिखाई है। इस परियोजना के अंतर्गत टाटानगर के लोको कॉलोनी क्षेत्र में नया मेंटेनेंस यार्ड और अत्याधुनिक कोचिंग कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। इस डिपो में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तकनीकी परीक्षण, नियमित रखरखाव, मरम्मत और वॉशिंग जैसी सभी आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।टाटानगर में इस मेंटेनेंस डिपो के स्थापित होने से न केवल वर्तमान में चल रही वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन में सुधार होगा, बल्कि भविष्य में टाटानगर से नई रूटों पर हाई-स्पीड और स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों को शुरू करने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

इसके अलावा, इस बड़े रेल प्रोजेक्ट से चक्रधरपुर रेल मंडल में तकनीकी एवं आधारभूत ढांचा बेहद मजबूत होगा और स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए तकनीकी कौशल तथा रोजगार के ढेरों नए अवसर पैदा होंगे। सांसद विद्युत वरण महतो ने इस सौगात के लिए रेल मंत्रालय का आभार जताया है और कहा है कि आने वाले समय में यात्रियों को विश्व स्तरीय रेल सुविधाएं मिलेंगी

You may have missed