November 5, 2026

Tinplate Division Accident: टाटा टिनप्लेट दुर्घटना जमशेदपुर: बीएन दत्ता एंड कंपनी के ठेका मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

file_00000000f61c81fa8ccc70edbfbbe73c

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन के प्रोजेक्ट साइट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में बीएन दत्ता एंड कंपनी (वेंन्डर मेसर्स पूरणमल) के अधीन काम कर रहे एक 26 वर्षीय ठेका मजदूर करण कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार्यस्थल पर मौजूद दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे औद्योगिक परिसर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।यह हादसा उस समय हुआ जब साइट पर मोबाइल एलिवेटेड वर्क प्लेटफॉर्म (MEWP) यानी हाइड्रोलिक मशीन के मेंटेनेंस का काम चल रहा था।

मेंटेनेंस गतिविधि के दौरान जब ऑपरेटर द्वारा मशीन का भारी-भरकम बूम नीचे किया जा रहा था, तब करण उसके नीचे आ गया और बूम व बूम स्टैंड के बीच बुरी तरह से फंस गया। उपकरण के बीच जबरदस्त दबाव के कारण उसे संभलने का मौका नहीं मिला और गंभीर चोटें आने के कारण चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और कंपनी के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

टाटा स्टील प्रबंधन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तकनीकी कारणों का पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सुरक्षा मानकों की समीक्षा पूरी होने और एहतियाती कदम उठाने तक कंपनी ने संबंधित साइट पर काम को अस्थाई रूप से बंद रखने का निर्देश दिया है।

You may have missed