नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, मुख्य सूचना आयुक्त की बैठक बुलाने की मांग
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक औपचारिक पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और अन्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस महत्वपूर्ण विषय पर तत्काल एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की मांग की है ताकि राज्य सूचना आयोग का कामकाज सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।
विपक्ष के नेता का कहना है कि उस बैठक के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है, जिससे राज्य में पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।नेता प्रतिपक्ष ने जोर देकर कहा कि मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली होने की वजह से राज्य सूचना आयोग पूरी तरह से निष्क्रिय पड़ा है, जिससे आम जनता को सूचना के अधिकार (RTI) के तहत समय पर जानकारियां नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री से बिना किसी अतिरिक्त विलंभ के चयन समिति की बैठक बुलाने और रिक्त पदों को भरने का आग्रह किया है।
