November 3, 2026

झारखंड के न्यायिक इतिहास में नया अध्याय, जस्टिस अपरेश कुमार सिंह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त

IMG-20261006-WA0008

सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची, 6 अक्टूबर 2026:झारखंड के न्यायिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और वर्तमान में तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने 5 अक्टूबर 2026 को उनकी नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी की। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की न्यायिक यात्रा झारखंड से गहराई से जुड़ी रही है। वे वर्ष 2001 से झारखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत रहे और जनवरी 2012 में झारखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए।

जनवरी 2014 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। बाद में उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद अप्रैल 2023 में उन्होंने त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और जुलाई 2025 में तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला। अब देश की सर्वोच्च अदालत में उनकी नियुक्ति ने उनके न्यायिक करियर को एक नई ऊंचाई दी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर 2026 को जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के साथ गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुनीता अग्रवाल और दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय को भी सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया थाजस्टिस सिंह की नियुक्ति को झारखंड के न्यायिक समुदाय के लिए विशेष महत्व का माना जा रहा है। उनकी सुप्रीम कोर्ट तक की यात्रा झारखंड हाईकोर्ट से जुड़े न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के लिए भी गौरव का विषय है।

You may have missed