November 3, 2026

शतरंज की बिसात पर झारखंड की बड़ी जीत, अधिराज मित्रा बने राष्ट्रीय चैंपियन

IMG-20261006-WA0007

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन किया है। जम्मू में आयोजित 36वीं नेशनल अंडर-17 ओपन चेस चैंपियनशिप 2026 में अधिराज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और राष्ट्रीय अंडर-17 ओपन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

देशभर से चयनित 201 खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच अधिराज ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। 11 राउंड के मुकाबलों में उन्होंने कुल 9 अंक अर्जित किए और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे। उनकी निरंतरता, रणनीतिक सोच और दबाव में बेहतर प्रदर्शन ने उन्हें चैंपियनशिप का विजेता बनाया।

अधिराज की यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर और पूरे झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। राष्ट्रीय मंच पर उनकी सफलता राज्य के उभरते हुए युवा शतरंज खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनी है।अधिराज की ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, परिजनों और जिले के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस जीत से झारखंड में शतरंज के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह पैदा होने की उम्मीद है।

Search News की ओर से अधिराज मित्रा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

You may have missed