November 4, 2026

Jamtara:गैस कनेक्शन अपडेट के नाम पर जालसाजी: जामताड़ा पुलिस ने दबोचे चार साइबर ठग

file_0000000023e0820b84d4c79ecc4353f7

सर्च न्यूज: सच के साथ: जामताड़ा साइबर अपराध थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, 8 एटीएम कार्ड, एक चेकबुक और ₹2.20 लाख नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (SP) शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह गिरोह देश भर के भोले-भाले उपभोक्ताओं को अपना निशाना बना रहा था।

पुलिस की जांच के मुताबिक, यह अपराधी हरियाणा सिटी गैस और अडानी गैस के उपभोक्ताओं को अपना निशाना बनाते थे। ठगों का तरीका बेहद शातिर था; वे सबसे पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर गैस बिल बकाया होने या कनेक्शन कटने का डरावना मैसेज भेजते थे। इसके बाद वे पीड़ित को झांसे में लेकर वाट्सएप या एसएमएस के जरिए एक फर्जी APK (एंड्रॉइड एप्लीकेशन पैकेज) फाइल का लिंक भेजते थे और उसे इंस्टॉल करने को कहते थे।जैसे ही कोई उपभोक्ता उस संदिग्ध APK फाइल को अपने फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल करता था, ठगों को उसके पूरे मोबाइल फोन का रिमोट एक्सेस (नियंत्रण) मिल जाता था। इससे वे उपभोक्ता के बैंक खाते की गोपनीय जानकारियां, पासवर्ड और ओटीपी (OTP) आसानी से चुरा लेते थे और पलक झपकते ही खाते से पूरी रकम साफ कर देते थे। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान स्रोत से प्राप्त होने वाली फाइल या लिंक पर क्लिक न करें।

You may have missed