November 4, 2026

Arka Jain University teams clinch winners’ titles at IBM National Hackathon:आईबीएम नेशनल हैकथॉन में अरका जैन यूनिवर्सिटी की दोनों टीमों ने जीता विजेता का खिताब

file_00000000df3c81fdb39dfd7097dad6fd
  1. 12 घंटे की राष्ट्रीय तकनीकी प्रतियोगिता में एजेयू के एआई & डेटा साइंस विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
  2. दोनों टीमों का विजेता बनना हमारे विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा, टीमवर्क और समस्या समाधान क्षमता का प्रमाण है : डॉ अमित श्रीवास्तव

सर्च न्यूज: सच के साथ: अरका जैन यूनिवर्सिटी के बी.टेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस & डेटा साइंस इन एसोसिएशन विथ आईबीएम कार्यक्रम के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीकी प्रतिभा, नवाचार और समस्या समाधान क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए IBM द्वारा आयोजित नेशनल हैकथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया। तमिलनाडु के कोयम्बटूर स्थित श्री रामकृष्णा कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में आयोजित इस 12 घंटे के राष्ट्रीय हैकथॉन में देशभर की लगभग 77 संस्थाओं के 320 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

इस राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी प्रतियोगिता में एजेयू की दो टीमों ने भाग लिया और दोनों ही टीमों ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। विश्वविद्यालय की ओर से कुल 8 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को सीमित समय में तकनीकी समस्या को समझते हुए उसके प्रभावी और नवाचारी समाधान विकसित करने की चुनौती दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी ज्ञान, टीमवर्क, तार्किक सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान क्षमता का प्रदर्शन किया।

विश्वविद्यालय की दोनों विजेता टीमों में सोहेल खान, अनुराग महतो, पुरुषोत्तम कुमार, अमन कुमार केशरी, रोहित सिंह, सोनाली महतो, श्याम कुमार सोनी और धीरज महापात्र शामिल रहे। सभी विद्यार्थी बी.टेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस & डेटा साइंस कार्यक्रम के विद्यार्थी हैं।

आईबीएम के सहयोग से तैयार हो रहा इंडस्ट्री-ओरिएंटेड लर्निंग एनवायरनमेंटइस उपलब्धि को बी.टेक इन एआई & डेटा साइंस इन एसोसिएशन विथ आईबीएम प्रोग्राम के अंतर्गत दिए जा रहे इंडस्ट्री-ओरिएंटेड लर्निंग और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के संदर्भ में भी देखा जा सकता है। इस प्रोग्राम में आईबीएम के एक्सपर्ट्स केवल गेस्ट स्पीकर्स के रूप में ही नहीं, बल्कि लेक्चर डिलीवरी प्रोसेस का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

इससे विद्यार्थियों को विषय से जुड़े इंडस्ट्री एक्सपीरियंस और रियल वर्किंग एनवायरनमेंट की समझ सीधे एक्सपर्ट्स से प्राप्त होती है।प्रोग्राम के विद्यार्थियों ने आईबीएम की फैसिलिटी में आईबीएम एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में डेडिकेटेड ट्रेनिंग भी पूरी की है। इस ट्रेनिंग के माध्यम से उन्हें मॉडर्न टेक्नोलॉजीज और उनके प्रैक्टिकल एप्लीकेशन को करीब से समझने का अवसर मिला है।इसी कड़ी में यूनिवर्सिटी कैंपस में आईबीएम सॉफ़्टवेयर लैब for इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़ भी कार्यरत है। यह डेडिकेटेड लैब विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और अन्य इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रैक्टिकल एक्टिविटीज और प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर प्रदान करती है।

You may have missed