November 5, 2026

Jamshedpur police:जमशेदपुर पुलिस की अनूठी पहल: नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को चालान के बजाय दिए गुलाब के फूल

file_000000003b8081f7aac0245072232307

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर में शनिवार, 19 सितंबर को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एक बेहद अनोखा अभियान चलाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) जमशेदपुर के निर्देशानुसार, ट्रैफिक पुलिस विभाग ने सड़कों पर उतरकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत आम दिनों की तरह नियम तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई या भारी-भरकम जुर्माना लगाने के बजाय पुलिसकर्मियों ने एक अलग और गांधीवादी तरीका अपनाया।

अभियान के दौरान जिन वाहन चालकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया, उन्हें पुलिस ने बीच सड़क पर रोका। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनके हाथों में गुलाब के फूल थमाए। अचानक हुई इस कार्रवाई से शुरू में तो कई चालक घबरा गए, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें फूल देकर सम्मानित किया और प्यार से नियमों का महत्व समझाया, तो चालकों को भी अपनी गलती का एहसास हुआ। पुलिस की इस अनूठी और सकारात्मक पहल की शहर के नागरिकों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य चालकों को डराने के बजाय उनमें यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना था। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट का उपयोग करें और तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं। इस पहल के माध्यम से जमशेदपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और भविष्य में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक बेहद सार्थक प्रयास किया है।