November 5, 2026

Jharkhand: झारखंड की राजनीति में शोक: पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने व्यक्त की गहरी संवेदना

file_000000002e5481fd802d6bf06b7bdf76

सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेत्री विमला प्रधान का शुक्रवार रात रांची के एक निजी अस्पताल (सैमफोर्ड अस्पताल) में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। शनिवार को उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे झारखंड के राजनीतिक गलियारों और उनके गृह क्षेत्र सिमडेगा में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और उनके परिचितों ने उनके असमय चले जाने पर गहरा दुख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को दिवंगत विमला प्रधान के लोअर करमटोली (रोड नंबर-2) स्थित आवास पर पहुँचे। वहाँ उन्होंने पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। सीएम सोरेन ने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि विमला प्रधान का समाज के हर वर्ग और समुदाय के कल्याण के लिए किया गया कार्य हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को झारखंड की राजनीति के लिए एक अपूर्णनीय क्षति बताया और कहा कि जनता के प्रति उनका समर्पण और सरल व्यवहार हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा

गौरतलब है कि विमला प्रधान का सार्वजनिक जीवन और उनका राजनीतिक सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा की विधायक चुनी गईं। झारखंड सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने सिमडेगा समेत पूरे राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई। विधानसभा में भूमिहीन मलहार परिवारों की जमीन और ग्रामीण विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

You may have missed