September 5, 2026

Jamshedpur:ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर, हर माह लगेगा रक्तदान शिविर; संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश

IMG-20260630-WA0003

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति, ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में प्रत्येक माह नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित प्रसव के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अब तक करीब तीन लाख लोगों की मलेरिया जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया नियंत्रण अभियान के तहत घर-घर सर्वे, जांच और दवा वितरण की जानकारी भी दी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी संदिग्ध मरीज की तत्काल जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए।बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

You may have missed