November 4, 2026

एग्रिको में 13 को होगा राजद नेता राधे यादव का श्राद्धकर्म

IMG_20250906_231550

जमशेदपुर : राजद के वरिष्ठ नेता दिवंगत राधे प्रसाद यादव का श्राद्धकर्म आगामी 13 सितंबर को एग्रिको क्रॉस रोड नंबर-2 स्थित राजद कार्यालय के निकट मैदान में किया जाएगा. श्राद्धकर्म में 5000 लोगों के जुटने के उम्मीद है, इसकी तैयारी शुरू हो गई है. परिवारजनों एवं राधे यादव फाउंडेशन के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है. ज्ञात हो कि राधे यादव का निधन गत 1 सितंबर को हो गया था. आगामी 13 सितंबर को श्राद्धकर्म एवं कुटुंबभोज संध्या 6 बजे से होगा. स्व. यादव के पुत्र सुनील कुमार यादव कर्मकांड की प्रक्रिया संपन्न करने में जुटे हुए हैं. कार्यक्रम में कई मंत्रियों, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के आने की संभावना है. कार्यक्रम की तैयारी में हीरा प्रसाद यादव, श्रीनिवास यादव, शंभू यादव, पप्पू, संजय, अंश, दशरथ सिंह, हरेंद्र यादव, विजय यादव, प्रेम यादव, राजकुमार यादव आदि सक्रिय हैं.

You may have missed