September 5, 2026

Jamshedpur: परिचित से मिलने पहुंची युवती की फ्लैट के पांचवी मंजिल से गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Screenshot_20260827_153310_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर/आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सातबोहनी स्थित साई कृष्णा हेवन सिटी परिसर में गुरुवार को एक 18 वर्षीय युवती की मौत से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सातबोहनी निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुशबू कुमारी किसी परिचित से मिलने की बात कहकर साई कृष्णा हेवन सिटी परिसर में पहुंची थी। बताया जा रहा है कि वह फ्लैट संख्या 515 में गई थी। इसके बाद युवती के ऊंचाई से नीचे गिरने की सूचना सामने आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।युवती के नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फिलहाल युवती के ऊंचाई से गिरने के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े परिस्थितियों तथा युवती के वहां पहुंचने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।घटना के बाद साई कृष्णा हेवन सिटी परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

You may have missed