Jamshedpur Petrol Stock: जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, डीसी ने जारी किया बयान और की अफवाहों से बचने की अपील
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति अब पूरी तरह से सामान्य हो चुकी है, और जिला प्रशासन ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.
अफवाहों का खंडन: प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में ईंधन (पेट्रोल, डीजल और गैस) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. सोशल मीडिया पर फैल रही इस तरह की खबरें कि ईंधन का स्टॉक खत्म होने वाला है, पूरी तरह भ्रामक और गलत हैं.
भीड़ का कारण: पिछले 2-3 दिनों से पेट्रोल पंपों पर देखी जा रही लंबी कतारें किसी कमी की वजह से नहीं, बल्कि कमी होने की झूठी अफवाहों के कारण अचानक बढ़ी भीड़ (पैनिक बाइंग) की वजह से थीं.
प्रशासन की चेतावनी: जिला प्रशासन ने तेल की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं
