Inspection at Tatanagar Railway Station: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ को लेकर रेलवे मुस्तैद, DRM ने किया टाटानगर का औचक निरीक्षण
सर्च न्यूज: सच के साथ: गर्मी के मौसम में यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। चक्रधरपुर रेल मंडल (CKP) के डीआरएम (Divisional Railway Manager) तरुण हुरिया ने टाटानगर स्टेशन का दौरा कर वहां की सभी व्यवस्थाओं और तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की है।
यात्री सुविधाएं: यात्रियों को पेयजल, बैठने की व्यवस्था और धूप-गर्मी से राहत दिलाने के इंतजामों की जांच की गई है।
अधिकारियों को निर्देश: डीआरएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्लेटफॉर्म, बुकिंग काउंटर और वेटिंग हॉल में हर समय अलर्ट रहने तथा यात्रियों की सहायता के लिए तैयार रहने के कड़े निर्देश दिए हैं।
