November 3, 2026

Jamshedpur Firing: Youth Injured in Firing Hours After DGP Meeting. जमशेदपुर में फिर चली गोलियां, DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद युवक पर फायरिंग

file_00000000cb6c82118b74dbe5bbb54a9a

सर्च न्यूज: सच के साथ: Jamshedpur Firing: DGP Meeting के बाद गोलीबारी से मचा हड़कंप: जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर डीजीपी तदाशा मिश्रा की उच्चस्तरीय बैठक के कुछ घंटे बाद ही गोलीबारी की घटना सामने आई। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी स्थित फुलबस्ती में देर रात स्कूटी सवार युवकों ने फायरिंग की, जिसमें मोहम्मद राजा घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रात करीब 11:15 बजे स्कूटी सवार दो युवक वहां पहुंचे और राजा को निशाना बनाकर करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की। गोली लगने से उसके हाथ में चोट आई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए और घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।

गौरतलब है कि इससे पहले डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जमशेदपुर में अपराध और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की थी। बैठक में हाल की आपराधिक घटनाओं, मरीन ड्राइव फायरिंग और केनरा बैंक लूटकांड की जांच की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए थे।

You may have missed