सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: शहर के व्यस्त जुबली पार्क रोड पर हुई चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छीनी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना के बाद गठित विशेष टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चेन स्नैचिंग की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी लूट, चोरी और छिनतई जैसी कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि शहर में हुई अन्य छिनतई की घटनाओं में भी इनका हाथ तो नहीं है।पुलिस ने कहा कि शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से भी अपील की गई है कि सुनसान स्थानों पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी जुटी हुई है।