India-Srilanka Test Series:भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज आज, कोलंबो में जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
सर्च न्यूज: सच के साथ: कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अहम अंक हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। भारतीय टीम की नजर विदेशी धरती पर जीत के साथ सीरीज की शानदार शुरुआत करने पर होगी, जबकि मेजबान श्रीलंका घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारत को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है।
