टाटा स्टील कलिंगानगर यूनियन के अध्यक्ष रवींद्र जामुदा, अपनी टीम के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा करने पहुंचे।
Oplus_16908288
सर्च न्यू, सच के साथ : जमशेदपुर: टाटा स्टील कलिंगानगर यूनियन के अध्यक्ष रवींद्र जामुदा, अपने साथियों के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा करने के लिए पहुंचे। उनके साथ महासचिव जगबंधी महांता, उपाध्यक्ष गयासुद्दीन और अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इस दौरे के दौरान, टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
रवींद्र जामुदा ने इस दौरे को बहुत महत्वपूर्ण बताया, क्योंकि इससे दोनों यूनियनों के बीच सामंजस्य और सहयोग बढ़ेगा। इस मुलाकात का उद्देश्य केवल यूनियन के संचालन को बेहतर बनाना था, बल्कि दोनों यूनियनों के पदाधिकारियों के बीच संबंधों को मजबूत करना भी था।
