November 4, 2026

शहर के प्रख्यात हड्डी चिकित्सक डॉ .अमित मुखर्जी की स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन किया गया

IMG-20260916-WA0011

सर्च न्यूज: सच के साथ: हर मंगलवार को एम आर ए जमशेदपुर की साप्ताहिक बैठक में आज शाम सभी मित्रों ने डा 0 अमित मुखर्जी को अपनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।ये बैठक शाम 6.30 में श्री चंद्रेश्वर खान रिवर व्यू इन्क्लेव में आयोजित थी।सभी उपस्थित लोगों ने अमित जी के साथ जिये गए समय को याद किया।स्व 0 मुखर्जी नगर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ सर्जन ही नहीं बल्कि एक समाज सेवक भी थे।परिवर्तन के लिए पहल (MRA) जमशेदपुर के अविभावक एवं अपने दूरदर्शी नेतृत्व से युवाओं की एक बड़ी टीम खड़ा किया था।आज की बैठक में सर्व श्री सुनील मुखर्जी (ब्लड कोऑर्डिनेटर),श्रीमती आशा, (भूतपूर्व मुखिया),श्री एवं श्री मति सुमन – संगीता सरकार श्री यू एन सिंह,सलिल रॉय,लक्ष्मण,उदय दत्ता,इंद्रजीत सिंह, किशोर कुमार,मनोज कुजूर (राँची),बुद्धेश्वर महतो,बिप्लब महतो और गृहस्वामी श्री एवं श्रीमती खान उपस्थित थी।इंद्रजीत सिंह संयोजक (MRA,JSR)

You may have missed