Bigg Boss 20 Bombshell: बिग बॉस 20 में ईशा रिखी का बड़ा खुलासा: बादशाह संग रिश्ते में झेली फिजिकल, इमोशनल और सोशल चीटिंग
सर्च न्यूज: सच के साथ: बिग बॉस 20 के घर में एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपने पूर्व पति रैपर बादशाह संग टूटे रिश्ते पर पहली बार इतना खुलकर बात की। कनिका मान से बातचीत में ईशा ने बताया कि उन्हें रिश्ते में फिजिकल, इमोशनल और सोशल तीनों तरह की चीटिंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें संदेह तो था, लेकिन उन्होंने खुद अपनी आंखों से देखने तक किसी बात पर यकीन नहीं किया।
शो में ईशा ने नाम लिए बिना ही अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि जब रिश्ता खत्म होता है तब एहसास होता है कि पूरे समय खेला जा रहा था। यह खुलासा बिग बॉस 20 में उनकी एंट्री के बाद सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
