Howrah: हावड़ा स्टेशन पर CBI का बड़ा ट्रैप: 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते चक्रधरपुर रेल मंडल के डिप्टी CSTE समेत तीन गिरफ्तार
सर्च न्यूज: सच के साथ: रेलवे में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हावड़ा रेलवे स्टेशन पर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में तैनात डिप्टी चीफ सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर (Dy. CSTE) सत्यम कुमार को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में एक निजी कंपनी के दो प्रतिनिधियों को भी गिरफ्तार किया गया है
गिरफ्तारी के बाद CBI ने झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में आरोपियों के आवास एवं कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी की। छापों के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। एजेंसी अब यह भी जांच कर रही है कि इस कथित रिश्वतखोरी के नेटवर्क में रेलवे के अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल थे या नहीं। इस कार्रवाई से दक्षिण पूर्व रेलवे और चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया है। CBI का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जाएगी।
