DBMS College of Education:डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा सामुदायिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत टाटा स्टील यूआईएसएल के सहयोग से चलाया गया डेंगू जागरूकता अभियान
सर्च न्यूज: सच के साथ: डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा सामुदायिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत टाटा स्टील यूआईएसएल के सहयोग से डेंगू जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समुदाय के विभिन्न वर्गों को डेंगू के प्रति जागरूक करना तथा इसके बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी प्रदान करना था।
इसके पश्चात बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव, स्वच्छता तथा जल जमाव को रोकने के उपायों के प्रति जागरूक किया। अभियान के अगले चरण में बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने अपने इंटर्नशिप विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों को डेंगू के लक्षणों एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी।
अभियान के अंतिम चरण में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्राथमिक विद्यालय, गोलपहाड़ी मंदिर में डेंगू जागरूकता विषयक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने जुगसलाई क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर समुदाय के लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
अभियान की सफलता में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन,सहसचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल तथा डॉ मीनाक्षी चौधरी एवं नेहा कुमारी का विशेष योगदान एवं पूर्ण सहयोग रहा।


