Hindu Temple Attacked With Bricks in Ohio, Windows Shattered. अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं
सर्च न्यूज: सच के साथ: अमेरिका के ओहायो के रिचमंड हाइट्स में स्थित श्री स्वामीनारायण वडतालधाम हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। हमले में मंदिर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। घटना के समय मंदिर के अंदर पुजारी और श्रद्धालु मौजूद थे।
मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर जांच शुरू हो गई है। हिंदू संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, हमले के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान की जांच अभी जारी है।
