Govindpur:गोविंदपुर में स्कूल बस की चपेट में 7 वर्षीय छात्रा की मौत, हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अन्ना चौक के पास शनिवार को स्कूल बस की चपेट में आने से सात वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और स्कूल बस की गति तथा चालक की भूमिका क्या थी, इसकी भी जांच की जा रही है।इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने स्कूल बसों की गति, चालकों की लापरवाही और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
