September 5, 2026

EPFO Update:EPFO का बड़ा बदलाव: अब केवल ‘उमंग’ ऐप से ही एक्टिवेट होगा UAN, पुरानी वेबसाइट सर्विस बंद!

umang

सर्च न्यूज: सच के साथ:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल को अपग्रेड करने के बाद एक बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत अब यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) का एक्टिवेशन और नया नंबर जेनरेट करने की सुविधा वेबसाइट से पूरी तरह बंद कर दी गई है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, सॉफ्टवेयर अपग्रेड और डेटाबेस कंसोलिडेशन के बाद शुरू हुए नए पोर्टल पर अब यह दोनों जरूरी काम नहीं किए जा सकेंगे। पीएफ खाताधारकों की सुरक्षा को मजबूत करने और डिजिटल प्रक्रिया को फ्रॉड-मुक्त बनाने के उद्देश्य से संगठन ने इन दोनों महत्वपूर्ण सेवाओं को पूरी तरह से सरकारी उमंग (UMANG) ऐप पर शिफ्ट कर दिया है

नए नियमों के मुताबिक, किसी भी कर्मचारी को अपना यूएएन (UAN) एक्टिवेट करने या नया नंबर अलॉट कराने के लिए अब आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन (Aadhaar-based Face Authentication) प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य होगा। इस नई तकनीक के आ जाने से अब कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के कागजी दस्तावेज या बायोमेट्रिक मशीनों की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि वे अपने स्मार्टफोन के जरिए ही चेहरे को स्कैन करके पहचान सत्यापित कर सकेंगे। इस बदलाव का सीधा असर देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों पर पड़ेगा क्योंकि इसके बिना वे अपनी पासबुक देखने, बैलेंस चेक करने या ऑनलाइन क्लेम करने जैसी किसी भी सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

उमंग ऐप के माध्यम से यूएएन को एक्टिवेट करने की प्रक्रिया बेहद सरल और पेपरलेस बनाई गई है। सबसे पहले यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से UMANG App डाउनलोड करना होगा और उसमें ‘EPFO Services’ विकल्प में जाना होगा। इसके बाद ‘UAN Services Through Face Authentication’ के तहत यूएएन एक्टिवेशन पर क्लिक करके अपना यूएएन, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके तुरंत बाद पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी और चेहरे के सफल सत्यापन (Face Scan) के साथ ही यूएएन तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा और क्रेडेंशियल्स कर्मचारी को एसएमएस के जरिए भेज दिए जाएंगे

You may have missed