एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन; टीम का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक, 2026 के खेलों में देश का पहला स्वर्ण पदक
सर्च न्यूज: सच के साथ: जापान के ऐची-नागोया में चल रहे 20वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। टी-20 फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम कर लिया है।
शानदार बल्लेबाजी: स्मृति मंधाना ने 79 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि ऋचा घोष (49 रन) और शेफली वर्मा (48 रन) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।श्रीलंका 69 रनों पर ढेर: 217 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे पस्त हो गई और केवल 69 रनों पर पूरी टीम आउट हो गई। भारत की दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
साल 2026 के इन एशियाई खेलों में भारत ने अब तक रजत और कांस्य पदक जीते थे। 2026 के खेलों में भारत देश को मिलने वाला यह पहला स्वर्ण पदक है।
