November 4, 2026

BJP Appoints state incharges: भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: स्मृति ईरानी को हरियाणा, गजेंद्र सिंह पटेल को झारखंड और राम माधव को तमिलनाडु की कमान

file_000000005214820bba46513606d96d8f

सर्च न्यूज: सच के साथ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस बड़े बदलाव के तहत राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पार्टी के उपाध्यक्ष राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा घोषित ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र  सिंह पटेल (Gajendra Singh Patel) को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी (Jharkhand BJP In-Charge) गया है। 

इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य आगामी राज्य विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को नया रूप देना और जमीन पर पकड़ मजबूत करना है। स्मृति ईरानी और राम माधव के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी दोहरे राज्यों की जिम्मेदारियां दी गई हैं। उदाहरण के लिए, राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का प्रभार सौंपा गया है, जबकि सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की कमान मिली है। इसके अतिरिक्त, दिल्ली के लिए वरिष्ठ नेता विनय सहस्रबुद्धे को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राज्यों के प्रभारियों के साथ-साथ भाजपा ने अपने केंद्रीय संचार और मीडिया विंग में भी महत्वपूर्ण प्रोन्नति की है। अनिल बलूनी को पार्टी के संचार विभाग (कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट) का समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) नियुक्त किया गया है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय मीडिया सेल और सोशल मीडिया इकाइयां काम करेंगी। वहीं, हाल ही में राष्ट्रीय मीडिया विभाग के सह-संयोजक बनाए गए आशीष उषा अग्रवाल को पदोन्नत कर अब इसका मुख्य संयोजक (कन्वेनर) बना दिया गया है, जो पद पहले अनिल बलूनी संभाल रहे थे।

You may have missed