September 16, 2026

Educationist Paras Nath Mishra met ASP Rishabh trivedi:शिक्षाविद् पारस नाथ मिश्रा ने ASP ऋषभ त्रिवेदी से की मुलाकात

IMG-20260914-WA0012

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर। शिक्षाविद् एवं समाजसेवी पारस नाथ मिश्रा ने ASP ऋषभ त्रिवेदी से मुलाकात कर शिक्षा, युवाओं के विकास तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।

मुलाकात के दौरान समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने, युवाओं को सही दिशा देने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। पारस नाथ मिश्रा ने विभिन्न मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए ASP ऋषभ त्रिवेदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय से जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। मुलाकात के दौरान भविष्य में समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों में आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति बनी।शिक्षा, युवा और समाजहित पर विशेष जोरपारस नाथ मिश्रा ने कहा कि बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सहभागिता को भी महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर दोनों के बीच सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद हुआ।

You may have missed