Dr.Ajay Kumar: “JPSC का नया सिलेबस: परीक्षा नहीं, समन आते ही इस्तीफा! छात्र लाठी खाएं, अधिकारी ‘एग्जिट रूट’ में टॉप करें”
पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार का हमला – “जिम्मेदार लोग बिना टेस्ट के ही इस्तीफा देने में फर्स्ट आ रहे हैं”
डॉ. कुमार ने X पर जारी बयान में कहा कि “JPSC का नया और सबसे एडवांस एग्जाम पैटर्न है – समन आते ही इस्तीफा देने की क्रोनोलॉजी! पहले अध्यक्ष जी ने मैदान छोड़ा, और अब CID की पूछताछ से ठीक पहले तीन माननीय सदस्यों ने भी सामूहिक इस्तीफा दे दिया।”
अभ्यर्थियों की दुर्दशा पर बोलते हुए उन्होंने कहा “छात्र बेचारे चयन सूची में आने के लिए सालों-साल सड़कों पर लाठियां और धूप-पानी झेल रहे हैं, और यहाँ जिम्मेदार लोग बिना किसी परीक्षा के ही ‘एग्जिट रूट’ में टॉप कर रहे हैं।”
सरकार से सवाल करते हुए डॉ. कुमार ने पूछा “जब पूरी व्यवस्था इतनी पाक-साफ है, तो जांच की सुगबुगाहट होते ही ये ‘इस्तीफा एक्सप्रेस’ इतनी तेज क्यों दौड़ने लगती है?”
उन्होंने मांग की कि JPSC में हो रही गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य को बचाया जा सके।
