September 6, 2026

रांची: छात्र आंदोलन के बीच JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, 10 अगस्त को अजीता भट्टाचार्य से CID करेगी पूछताछ

IMG-20260809-WA0022

सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची, 9 अगस्त 2026: रांची: छात्र आंदोलन के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आयोग के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल संतोष गंगवार को भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया गया है।

इसी बीच CID 10 अगस्त को अजीता भट्टाचार्य से पूछताछ करेगी। भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के सिलसिले में उनसे सवाल किए जाएंगे।यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब छात्र परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अन्य मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों की कुछ मांगें मानी गई हैं, जबकि कई मुद्दों पर अभी भी सहमति नहीं बनी है।

JPSC के तीन सदस्यों के इस्तीफे और CID की प्रस्तावित पूछताछ ने राज्य की भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद को और महत्वपूर्ण बना दिया है।