देवघर में बदमाशों का बड़ा दुस्साहस: गैस कटर से काटकर कार में लाद ले गए पूरा ATM, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात!
सर्च न्यूज: सच के साथ: देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ मोहल्ला स्थित सेवा धाम के समीप बदमाशों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अहले सुबह करीब 3:30 बजे कार से पहुंचे 7 नकाबपोश बदमाशों ने सबसे पहले एसबीआई (SBI) एटीएम का शटर तोड़ा। इसके बाद गैस कटर की मदद से पूरी एटीएम मशीन को ही काटकर बाहर निकाल लिया। सड़क पर 500 मीटर घसीटा, फिर कार में लादकर हुए चंपतमशीन उखाड़ने के बाद बदमाशों ने उसे मोटी रस्सी से बांधा और सुनसान सड़क पर करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। आगे जाकर उन्होंने भारी-भरकम एटीएम मशीन को अपनी कार में लादा और मौके से फरार हो गए।
