November 3, 2026

एमजीएम प्रशासन का बड़ा एक्शन: 17 सीनियर छात्रों को तुरंत हॉस्टल खाली करने का आदेश (हॉस्टल निष्कासित), ₹25 हजार जुर्माना और 15 दिन क्लास पर बैन!

file_00000000af8081fdad83fd3909b476be

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग और अनुशासनहीनता का गंभीर मामला सामने आया है। हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने पर पाया गया कि रात 12 बजे से 2 बजे के बीच सीनियर छात्र होमगार्ड की मौजूदगी के बावजूद जबरन जूनियर विंग में घुसे थे। उन्होंने कमरों के दरवाजे खटखटाए और अंदर घुसने की कोशिश की। मामले की शिकायत सीधे नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के पास ऑडियो सबूतों के साथ की गई थी। NMC से निर्देश मिलने के बाद कॉलेज और जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया। एंटी-रैगिंग कमेटी ने जांच के बाद 2024 बैच के 14 और 2025 बैच के 3 छात्रों को दोषी पाया है। जांच रिपोर्ट एनएमसी को भी भेज दी गई है।

दोषी 17 छात्रों पर कड़े प्रतिबंध और जुर्माना: कॉलेज प्रशासन ने एंटी-रैगिंग कमेटी की सिफारिश पर निम्नलिखित कड़े कदम उठाए हैं:

  1. सभी 17 दोषी छात्रों को तुरंत हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया है और उनके माता-पिता को बुलाकर सारा सामान समेटने को कहा गया है।
  2. भारी जुर्माना: हर दोषी छात्र पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया गया है, जिसे 3 दिनों के भीतर सरकारी खाते में जमा कराना होगा।
  3. क्लास व परीक्षा पर रोक: 2024 बैच के 14 छात्रों की 15 दिनों तक क्लास अटेंड करने पर रोक लगा दी गई है और वे 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीसरी सामयिक परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे।
  4. रिजल्ट पर रोक: 2025 बैच के 3 छात्रों का यूनिवर्सिटी परीक्षा परिणाम रोकने के लिए कोल्हान यूनिवर्सिटी को निर्देश भेजा गया है।

You may have missed